Sudhanshu Kumar

अलविदा २०१९ :...... स्वागत २०२०

प्रिये मित्रों,
२०१९ के इस अंतिम क्षण में, अपने ब्लॉग का इस वर्ष का अंतिम विचार प्रस्तुत कर रहा हूँ।  मुझे याद है की २०१९ के पहली दिन ही मुझे CPCB में स्नातकोत्तर का शोधकार्य हेतु जाना पड़ा, इसी कारण पुरे वर्ष भर भिन्न भिन्न कारणों से व्यस्तता रही, जिसके परिणाम स्वरुप अपने ब्लॉग के लिए ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका। 

इस वर्ष जलवायु परिवर्तन के संभावित दुष्परिणामों के झलक कई मौके और स्थानों पर देखने को मिला।  साथ ही अभी वर्तमान में उत्तर भारत के राज्यों में ठण्ड के अपने  ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ने से यह और भी स्पस्ट होते जा रहा है की आने वाला वर्ष और भी कठिनाईयों से भरा रहेगा।  देश की वर्तमान राजनितिक स्थिति भी कई मायनों में आने वाले वर्ष को प्रभावित करेगा।

अपने देश में चल रहे उत्थल पुत्थल की स्थिति को सोचते हुए मुझे एक कहानी याद आ रही है और सायद उसमे मेरे अपने विचार भी  सम्मलित हो गए हैं जो उस कहानी को नए रूप में ला दिया है। 

कहानी मेढकों के राज्य की है जो की एक कुँए के अंदर था।  उस राज्य में कई मेढक थे कुछ कामगर थे तो कुछ बुद्धजीवी वर्ग से भी थे, कुछ राजनितिक रूप से सक्रिय भी थे तो कुछ सिर्फ अपने काम से मतलब रखते थे। उनका राजा बहुत ही निर्दयी था।  राज्य के नागरिकों ने सर्वसहमति से एक नया राजा चुना।  इस नये राजा को राज्य एवं शासन - प्रशासन का कोई अनुभव नहीं था, उसने सिर्फ अपने पुराने राजा को ही राज कार्य करते हुए देखा था तो उसे लगा की यही तरीका है अपने नागरिकों पर राज्य करने का।  
इस प्रकार नया राजा भी समय के साथ निर्दयी होता चला गया और पुराने राजा से भी ज्यादा निर्दयी हो गया| नागरिकों में कानाफूसी होने लगी, धीरे धीरे समय बीतता गया। 
नागरिकों ने इस बार फिर से बैठक बुलाई और नया राजा चुनने का मन बनाया।  लेकिन बैठक में बहुसंख्यक में ऐसे मेढक थे जो ये मानते थे की पिछली बार नया राजा जो चुने वो पुराने वाले से भी ज्यादा क्रूर है तो इस बात की क्या विश्वास है की अब जो नया शासक आएगा वो क्रूर नहीं होगा ...... .......  ....   इसी प्रकार की बहस कई दिन तक चली और अंत में जो लोग चाहते थे की फिर से नया शासक चुने वो भी ये मान गए की सायद जो नया राजा  आएगा वो भी निर्दयी ही होगा। 
इस प्रकार वह के नागरिकों ने मन बनाया की अब अपने आखिरी सांस तक इसी राजा को अपना प्रभु मान कर जीवन यापन करेंगे।

इस कहानी को पढ़ने के बाद सबको अलग अलग विचार भी आएंगे और कुछ प्रतिक्रिया भी करने की इच्छा जागृत होगी तो आपका स्वागत है.. नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर प्रकट करें।

इन्ही शब्दों के साथ एक बार पुनः अलविदा २०१९ ................. स्वागत २०२०

नए वर्ष में अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखिये क्योंकि नर सेवा से ही नारायण की सेवा होती है। 

Share:

मुश्किल है अपना मेल प्रिये, यह प्यार नहीं है खेल प्रिये |



मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | 

तुम संबित पात्रा की फॉलोवर हो,
मैं कन्हैया का अदना-सा फैन प्रिये | 
मुश्किल है अपना प्रेम प्रिये,
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये | १ | 

तुम पतंजलि दन्त कान्ति सी,
मैं कोयले की राख प्रिये |
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | २ | 

तुम मनमोहक मोरनी की जैसी,
मैं काला कुरूप करैत प्रिये | 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ३ | 

तू मनुस्मृति की प्यासी हो ,
मैं अन्निहिलेशन ऑफ़ कास्ट की व्यथा प्रिये | 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ४ | 

Opportunity Waits for None

तुम हल्दीराम की मिठाई हो,
मैं ठेले का चाट प्रिये | 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ५ | 

तुम पिज़्ज़ा और बर्गर हो,
मैं दाल भात और चोखा प्रिये | 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ६ | 

तुम सच्चे प्रेम की शान हो ,
मैं झूठ का अम्बार प्रिये | 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ७ | 

मैं दीप हूँ करूँ रौशन जग को,
तुम पटाखे का शोर प्रिये| 
मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह प्यार नहीं है खेल प्रिये | ८ | 


यह कविता डॉ. सुनील जोगी जी की बहुचर्चित कविता ये प्यार नहीं है खेल प्रिये से प्रेरित है| मजाक मजाक में तुकबंदी करके यह कविता तैयार हो गयी है जिसमे  रितेश कुमार (Weather वाणी ) और सुधांशु कुमार (sidWanshu) का योगदान है|   इन सभी छंदो को पूरा करने में कोई न कोई प्रेरणाश्रोत रहा है उन सभी लोगो को आभार |  ये सभी छंदो को YourQuote App पर प्रकशित किया गया है और पाठकों और श्रोताओं द्वारा सराहा गया है 



Share:

Opportunity Waits for None

There was a farmer, living happily with his family in a village. He had worked all his life to accumulate and create wealth and assets. The farmer had the gift of four well-talented sons. He had spent all his life and his earnings to educate and nurture his sons.
Years and years passed on happily.... and then a time came when he reached the last stage of his life. his sons became curious to know who will be the sole owner of all the wealth their father has created. They started playing tricks and cunningly trying to capture the property.

The old man was worried and pained by the act of his sons. He decided to discuss this with his friends and other intellectuals of his village. They came up with the idea to organise a competition related to agriculture.

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूर पढ़े - आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य का दैनिक जीवन में उपयोग

One day all the villagers gathered in an open field. The old farmer called his sons and asked them to compete in an event and the winner will be the owner of half of the property and rest three sons will get equal share in another half.

https://www.flickr.com/photos/wsl-libdev/15844958982The conditions for the competition was to control the ox with its tail. There will be four chance i.e. four different oxen will come one by one and you have to get control on any one of it.

The competition started in front of all the villagers and the Panchyat members (jury). The First ox came running, it had small horns but had a large tail. They thought the ox to be quite dangerous. It might hit with its head or may trample them under its legs. Scared by the ox, they decided not to put their life in risk and wait of the next ox.

The second ox came walking silently like a warrior, it had large and sharp horns and a small tail. It was healthy and seems to be a professional bullfighter but in reality, it was very humble and a pet ox that could be tamed easily. Out of fear, all four decided not to come in track and left it undisturbed to go waiting for the third ox hoping that it might be less dangerous.

The third ox came lowing (shouting) and walking here and there as if it was finding someone to blow with his head. It had no horns but had a long tail. The loud lowing created fear among the people. All the villagers gave way to the ox. Seeing all this, this time also they decided to wait for the last ox to come and they will put all their efforts jointly to control the ox and hence they will share equal share of the property and live happily.

The last ox came walking slowly from the other end of the field, all the brothers rejoiced to see it walking slowly, seems to be ill and old. They planned that all of them will capture it and get control of it through its tail, and as a reward, all of them will get an equal share of the ancestral property. But to their surprise and dismay, the ox didn't have any horn or tail. They could not get control over the last ox. They repented on the lost opportunity to get ancestral property. They begged, regretted of their mistakes and asked for an apology.

The old farmer and the Panchyat decided to give away a major portion of the property to the panchayat for the welfare of the village. A small portion was given to all the sons of farmers so that they could at least earn for their living.
The Moral of the story is that the Opportunity once lost can't be regained. As time waits for none similarly opportunity waits for none. If you want to achieve your goal you have to start trying since the very first opportunity you gets. This rule applies to all aspects of our life.
Share:

HAPPY NEW YEAR 2019



HEARTIEST GREETINGS OF THE NEW YEAR 2019


happy new year 2019

May god fulfill all your wishes and desires. All your dreams may come true. Have a nice year ahead.

This year will see many ups and downs in the life of people all around the world. The political situations and Environmental scenario will affect people worldwide. we are hopeful to get many game-changing decisions at national and international level. 



We all should be hopeful for the wonderful year ahead and live with positive vibes all around us.

My best wishes are with all of you. 
- Sudhanshu Kumar (sidWanshu)
New Delhi


Share:

Search

Pages you may love to visit

Popular Posts

Recent Posts

Submit your Work

If you wish to publish your work on this website, you can send your entries directly by email at sidwanshu@gmail.com with Title of your work as Subject of email. An statement of originality of your work or Proper source of the work must be included.
Powered by Blogger.